नदी और तट
दो प्रकार के संबंध-पट
अतरंग,
तट की थपकियां को आतुर,
तरंग,
तट को तोड़ने को चातुर,
तरंगिणी
दो तटों का भीतरी योग
सेतु
दो तटों का वाह्य योग़,
लम्बी सरिता,
अधिक सेतु,
तटों का सघन योग,
लघु वाहिनी,
कम सेतु
तटों का विरल योग,
संकरी सलिला,
लघु सेतु,
तटों का सन्निध्य योग,
विशाल तरंगिनी,
लम्बा सेतु,
तटों का सदूर योग,
नदी का आकार,
सेतु के प्रकार,
कच्चे सेतु,
पक्के सेतु,
लघु सेतु,
विशाल सेतु,
कार्य हेतु एक ही,
दो तटों का सतही योग।
Leave a Reply